राजगढ़: जल निगम द्वारा राजगढ़ में तीन स्थानों पर किया गया पौधारोपण
जल निगम के महाप्रबंधक उमाकांत चौधरी ने मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे करीब बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में मध्य प्रदेश जल निगम राजगढ़ के द्वारा राजगढ़ की शासकीय आईटीआई कॉलेज, मोहनपुरा जल शोधन संयंत्र परिसर, तथा कुंडलिया ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना के अंतर्गत कुंडलिया जल शोधन संयंत्र पर पौधारोपण किया। इस दौरान 200 से अधिक पौधे लगाए गए।