पताही प्रखंड के बीडीओ उदय कुमार द्वारा बोकनेकला एवं बखरी पंचायत में चल रहे पीएम आवास योजना के सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने सत्यापन कर्मी को मानक के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया। बीडीओ उदय कुमार ने बुधवार को शाम 4 बजे बताया कि प्रखंड के 15 पंचायतो में कुल 20 हजार 720 लाभुकों के आवास के सूची का सत्यापन किया जा रहा है।