बालोद: फाइनल रिपोर्ट: जिले के 640 किसान समर्थन मूल्य पर चना नहीं बेच सके, 18 केंद्रों में 3,671 किसानों ने की खरीदी
Balod, Balod | Jun 15, 2026 बालोद जिले में रबी सीजन के दौरान समर्थन मूल्य पर चना बेचने के लिए पंजीयन कराने वाले 640 किसान अपनी उपज नहीं बेच सके। जिला विपणन अधिकारी डीएमओ, कृषि विभाग और जिला सहकारी नोडल अधिकारी की फाइनल रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।