कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के लिए जिला मूल्यांकन समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, एसडीएम देवास श्री अभिषेक शर्मा, जिला मूल्यांकन समिति के सदस्य एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।