देवघर: बाबा मंदिर में पुरोहित समाज के पितृ विहीन लोगों ने विशुवा संक्रांति पर किया घटदान
बाबा मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में पुरोहित समाज के पितृ विहीन लोगों ने विशुवा संक्रांति पर मंगलवार सुबह 8:00 से घटदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों द्वारा मिट्टी के घड़े में जल भरकर तार का पंखा, गमछा, पलाश का पत्ता ,कच्चा आम ,चना का सत्तू जौं का सत्तू आदि दान किया इस दौरान स्टेट पुरोहित ने बताया कि आज आज से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो गया हैं।