सूरजपुर: महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा संबल, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर हो रहा खर्च
सूरजपुर जिले के ग्राम पीढ़ा की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि का उपयोग महिलाएं बच्चों की पढ़ाई, स्कूल सामग्री और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। हितग्राही बृहस्पति राजवाड़े और श्याम बाई राजवाड़े ने बताया कि इस राशि से परिवार का आर्थिक बोझ कम