तरबगंज: काशीपुर में दहेज हत्या करने के आरोपी को हुई 10 वर्ष की कठोर कारावास व रुपए 25000 के अर्थ दंड की सजा
वजीरगंज पुलिस ने दहेज हत्या करने के आरोपी मुन्नालाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शासकीय अधिवक्ता व प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, व पैरोकर वेद प्रकाश, कोर्ट मोहर्रिर दीपांशी दीक्षित के द्वारा निरंतर की गई प्रभावी पैरवी फलस्वरुप आरोपी को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश गोंडा द्वारा सोमवार को 10 वर्ष की कठोर कारावास व रुपए 25000 के अर्थ दंड की सजा सुनाई है।