देहरादून: धामी सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने में आयोजित गोष्ठी में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
धामी सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर देहरादून में आयोजित गोष्ठी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने दो साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। सीएम धामी ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर जनता का आभार जताते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता ने मुझे दूसरी बार सेवा का अवसर देकर इतिहास बदल दिया।