देहरादून: राजभवन देहरादून में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने राज्यपाल रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से की मुलाक़ात
उत्तराखंड राजभवन देहरादून में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारियों ने राज्यपाल रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दी। वही राज्यपाल ने भी सभी पदाधिकारियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी. साथ ही उनसे शाखा के क्रिया-कलापों और गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।