रामगढ़ चौक: दो दिन से लापता 5 साल का बच्चा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मामला रामगढ़ चौक लखीसराय मार्ग के पचेना का
रामगढ़ चौक लखीसराय मार्ग स्थित पचेना के समीप से दो दिन पूर्व एक 5 वर्षीय बच्चा अपने घर से देर रात अचानक गायब हो गया।तब से ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।शुक्रवार 3 बजे परिजन ने बताया कि बुधवार की रात हम लोग हर दिन की तरह अपने घर मे सोए हुए थे।लगभग 4 बजे सुबह नींद खुली तो बच्चा बगल से गायब था।जिसकी लिखित शिकायत नगर थाना में की गई है।पुलिस जांच में जुटी