मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू की तत्कालीन डीएसओ प्रीति किस्कू ने की करोड़ों रुपए के राशन घोटाले, उच्चस्तरीय जांचकर कड़ी कार्रवाई: जेकेएम
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने मेदिनीनगर में रविवार दोपहर 2 बजे प्रेस बयान जारी कर कहा है कि पलामू की तत्कालीन जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू के कार्यकाल में करोड़ों रुपए के राशन घोटाले हुए। इसकी निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कर गरीबों के निवाला छीननेवाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।