माखन नगर: माखननगर विधायक ने नर्मदापुरम भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात जनसमस्याएं सुनीं
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jul 8, 2026
माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय नर्मदा पुरम पहुंचे। संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा नेता प्रशांत दीक्षित ने विधायक को रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़ी समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।