फतेहाबाद: डौकी के ग्राम बाजिदपुर में महिलाओं ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंके, लगाया जाम
स्मार्ट मीटर का विरोध अब देहात में भी जोर पकड़ने लगा है इसी क्रम में थाना डौकी क्षेत्र के ग्राम बाजिदपुर में महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को उखाड़ दिया तथा सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया।