सुल्तानपुर: जिला पंचायत सभागार में मंत्री दयाशंकर मिश्र ने केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
सुलतानपुर जिले में मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर मिश्रा 'दयालु' ने बुधवार को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई।