विदिशा नगर: विदिशा के नंदवाना में 57 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
कोतवाली थाना क्षेत्र के नंदवाना में रहने वाले 57 वर्षीय देवेश जड़िया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में ही पोस्टमार्टम कराया गया। बुधवार शाम 5 बजे पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।