कलान: भरतपुर के हरि शरण के हत्यारों को जेल भेजने की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र अधिकारी को दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव भरतपुर में हरि शरण की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया था. इसकी थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपियों को अभी तक जेल नहीं भेजा गया है. भेजे जाने की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ता क्षेत्राधिकारी अमित चौरसिया से मिले और ज्ञापन देकर गिरफ्तारी की मांग उठाई।