कलान: गांव बेटा जंगल में श्रीकृष्ण हत्याकाण्ड में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार, दो अभी फरार
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव बेहटा जंगल में रविवार को श्रीकृष्ण यादव की हत्या के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मिर्जापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एक मुख्य आरोपी बच्चू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जबकि दो आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जबकि पुलिस फरार आरोपी हौसला यादव व विजेंद्र यादव की तलाश कर रही है।