खुरई: रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने आई महिला को ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर बचाया
Khurai, Sagar | May 22, 2026 शुक्रवार सुबह स्टेशन के प्लेटफार्म न 2 पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला आत्महत्या के उद्देश्य से कामायनी ट्रेन के आगे आ गई,सभी लोग चिल्लाकर हटने को कहने लगे, हालांकि ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लगाकर महिला को बचा लिया लेकिन हल्का धक्का लग गया,गिरकर बेहोश हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,शाम 4 बजे महिला को होश आया तो बताया कि पति ने घर से निकाल दिया था