बेल्थरा रोड: सोनाडीह मेला में गुम हुई 3 वर्षीय बच्ची को उभांव पुलिस ने सकुशल बरामद किया, मऊ निवासी परिजनों को सौंपा
उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह मेला में भीड़ के बीच गुम हुई 3 वर्षीय बच्ची को उभांव पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार मऊ जिले के अब्दुल्लाहपुर निवासी महिला अपनी 3 वर्षीय पुत्री अर्पिता के साथ मेला देखने आई थी। भीड़ अधिक होने के कारण बच्ची अचानक कहीं गुम हो गई। सूचना मिलते ही उभांव पुलिस सक्रिय हो गई और