दारू: केसुरा प्राथमिक विद्यालय में ₹56 लाख से बनेंगे चार नए कमरे, विधायक ने किया शिलान्यास
दारू। केसुरा प्राथमिक विद्यालय में 56 लाख से बनेंगे चार नए कमरे, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास। प्राथमिक विद्यालय केसुरा के बच्चों को अब जर्जर भवन से मुक्ति मिलेगी। बुधवार को सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने ग्रामीण विकास विभाग (विशेष प्रमंडल) द्वारा DMFT मद से बनने वाले चार अतिरिक्त कमरों के निर्माण व उन्नयन कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।