जशपुर: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच नया नियम: बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा, आदेश बना चर्चा का विषय
जशपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच पुलिस प्रशासन द्वारा जारी एक नए आदेश ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। आदेश के अनुसार अब मोटरसाइकिल चालकों को पेट्रोल पंप पर हेलमेट पहनकर ही पेट्रोल मिलेगा। बिना हेलमेट पहुंचे वाहन चालकों को पेट्रोल देने से मना किया जाएगा। इस फैसले के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ लोग इसे सड़क सुरक्षा के लि