चूरू जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के वीसी सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसआईआर–2026 की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी ईआरओ और सुपरवाइजरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र भरवाने से लेकर डिजिटाइजेशन तक सभी गतिविधियों को समयबद्ध, प्रभावी कार्ययोजना और समन्वय के साथ पूरा किया जाए।