सिकंदरा: रसधान ओवरब्रिज पर खड़ी वैगनआर में पीछे से ईको ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, सभी सवार सुरक्षित
कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान ओवरब्रिज पर खड़ी एक कार में पीछे से आ रही ईको कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि दोनों वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। घटना के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर यातायात सुचारु क