पूसा: अख्तियारपुर चंदौली में जमीनी विवाद के बाद मारपीट, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले के वैनी थानाध्यक्ष सोमवार 2:00 के आसपास बताया कि अख्तियारपुर चंदौली गांव में जमीनी मामले को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के तरफ से थाने में 26/25 एवं 27/25 मामला दर्ज कराया गया था।इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के तरफ से तीन लोग एवं दूसरे पक्ष के तरफ से दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया है।