पूसा: श्रीरामपुर गांव के दलित टोला में नहीं है मूलभूत सुविधा #janasamasya
समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के गंगापुर पंचायत के श्रीरामपुर टोला में रहने वाले महादलित 300 लोगों को नही मिल रही है मूलभूत सुविधा। सड़क पानी शौचालय के कारण यहां के लोग हैं परेशान, सड़क के कारण यहां बेटियों की नहीं हो रही है शादी। अधिकारियों को दिया गया आवेदन। बिहार सरकार से लगाई गई है गुहार।