पूसा: वैनी में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया, एक ट्रक भी जब्त
समस्तीपुर जिला पुलिस कप्तान के कार्यालय से बुधवार 10:00 के आसपास प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी दी गई है। वैनी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वैनी इलाके से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया साथ ही एक ट्रक को भी जब्त किया है।