गिरिडीह: गांडेय-गिरिडीह मार्ग पर बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, दोनों बाइक ज़ब्त
गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रविवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे के आसपास गांडेय प्रखंड मुख्यालय स्थित पाठक मार्केट के समीप हुई बाइक भिड़ंत में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान दासडीह पंचायत के कुम्हारडीह निवासी 25 वर्षीय गोल्डेन दास और बांसडीह निवासी 19 वर्षीय मो. रियाज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक विपरीत दिशा से आ रहे थे