मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर के जाट मोहल्ले मे आयोजित तीन दिवसीय 'नानी बाई रो मायरो' कथा का शनिवार देर रात्रि मे श्रद्धापूर्ण समापन हो गया। व्यास पीठ से कथाकार गोपाल मंदिर के महंत हनुमान दास जी महाराज के मुखारविंद से बही भक्ति की अविरल धारा ने श्रद्धालुओं को कृष्णमय कर दिया। समापन अवसर पर भक्त की पुकार पर दौड़े आए सांवरिया पिता के निस्वार्थ प्रेम और