गुना कोतवाली थाना क्षेत्र से लापता लड़की को पुलिस ने खोज लिया है। 8 नवंबर को थाना प्रभारी ने बताया, 24 अगस्त 2025 को 17 वर्षीय नाबालिक लड़की के पिता ने गुम होने की रिपोर्ट की। पुलिस ने लगातार खोजबीन की। 7 नवंबर 2025 को विदिशा में होने की जानकारी पर दस्तयाब किया। 8 नवंबर को विधिवत्त कार्यवाही कर बाल कल्याण समिति में पेश किया, जहा से परिजनों को सौंप दिया है।