मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज थाने का मेस दो सप्ताह से गैस संकट से बंद, पुलिस ने भटके बालक को चूड़ा-गुड़ खिलाकर दिखाई मानवता
पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की मानवीय पहल देखने को मिली। शनिवार को 13 वर्षीय जावेद आलम नामक बालक भटकते हुए बरामद हुआ। जावेद हैदरनगर थाना क्षेत्र के रामबांध गांव का रहने वाला है और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई गई है। सूचना मिलने पर मोहम्मदगंज पुलिस उसे थाना लेकर आई। सुबह भूख लगने पर बच्चे ने भोजन मांगा, तो थाना में उपलब्ध संसाधनों