वाराणसी में शवों की ऑनलाइन गिनती, श्मशान घाट पर खोला गया पंजीकरण केंद्र, कब्रस्तानों को भी किया गया चिन्हित
Sadar, Varanasi | Jan 24, 2026 वाराणसी नगर निगम के द्वारा अब शवों की गिनती ऑनलाइन माध्यम से करवाया जा रहा है। इसके लिए हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट पर पंजीकरण केंद्र का उद्घाटन किया गया। वहीं नगर निगम के महापौर ने बताया कि अगले चरण में 12 कब्रिस्तानों पर पंजीकरण केंद्र खोला जाएगा, जिससे शहर में कितने लोगों का शवदाह या सुपुर्दे खाक किया जा रहा है इसका डाटा उपलब्ध हो।