मैनपुरी: ईसन नदी पुल पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा परशुराम सेना ने IAS संतोष वर्मा का फूंका पुतला
IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद ब्राह्मण समाज के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं गुरुवार की शाम अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष ऋषभ अवस्थी और मोहन मिश्रा के नेतृत्व में IAS संतोष वर्मा का पुतला फूंका गया। जमकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की है।