मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र के खरपरी के पास पैदल मजदूर को प्राइवेट एंबुलेंस ने मारी टक्कर, हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के खरपरी के पास राधा नगर धाराऊ रोड निवासी प्रेमचंद पुत्र जगदीश मजदूरी का काम करने के लिए पैदल जा रहे थे। तभी प्राइवेट एंबुलेंस ने उनको टक्कर मार दी टक्कर लगने से प्रेमचंद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां उनके शव का डॉक्टरो के द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।