सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी के नगर परिषद में सोमवार को आयुक्त के कमरे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से सनसनी फैल गई। सोमवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी ।आग लगने के कारण कमरे में रखे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ कागजात जल गए। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।