जसवंतनगर: ग्राम बाऊथ में नाबालिग किशोरी आराध्या ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
थाना बलरई क्षेत्र के ग्राम बाउथ में 17 वर्षीय किशोरी आराध्या ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में उसकी बुजुर्ग नानी मौजूद थीं, जबकि अन्य परिजन बाहर गए हुए थे। बताया गया कि किशोरी ने बुधवार शाम तीन बजे कमरे में जाकर साड़ी का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठाया। कुछ देर बाद नानी ने उसे फंदे पर लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी गई।