बरेली: कर्मचारी ने कंपनी के 6 लाख रुपये उड़ाए, स्कूटी और थ्री-व्हीलर भी खरीदे, बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज
बरेली। जतिन फूड्स में काम कर चुके अर्जुन गुप्ता ने कंपनी को छह लाख रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया। आरोप है कि उसने भाई मनोज गुप्ता के साथ मिलकर ग्राहकों से नकद वसूली की रकम और कंपनी का माल हड़प लिया। संचालक राजीव आनंद के अनुसार, अर्जुन ने पैसे कंपनी में जमा न करके निजी खर्च में उड़ा दिए। जांच में गबन का खुलासा हुआ।