बरेली: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में गली में बाइक खड़ी करने के विवाद में हत्या, हवलदार समेत 3 को उम्रकैद
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में गली में बाइक खड़ी करने के विवाद में हत्या,हवलदार समेत तीन को उम्रकैद।गली में बाइक खड़ी करने के विवाद में दामाद की हत्या करने वाले सेना के हवलदार समेत तीन आरोपियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश तबरेज अहमद की अदालत ने दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया है।