बलौदा: कोसमंदा गांव में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, हादसे में गंभीर चोट आई, अस्पताल ले जाया गया
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के कोसमंदा गांव में ट्रेन की चपेट में व्यक्ति आ गया है. हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोट आई है और उसे आनन फानन से अस्पताल ले जाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, रोहित यादव अपने घर जा रहा था. तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल, घायल रोहित यादव को अस्पताल ले जाया गया है.