रहटगांव: 5 जून से 21 जून तक हरदा जिले में चलेगा विशेष जनकल्याण अभियान, रहटगांव सहित सभी विकासखंडों में होंगे कार्यक्रम।
प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 5 जून से 21 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। आज 3 जून शाम 5 बजे इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।