मंझनपुर: अंधावा गांव के 3 वारंटी व नौबस्ता गांव के एक वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चालान कर भेजा गया न्यायालय
कौशाम्बी जिले के महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अंधावा गांव के रहने वाले तुल्ले, धर्मेंद्र व जितेंद्र गिरफ्तार हुए हैं। वहीं नौबस्ता गांव के रहने वाले अयोध्या प्रसाद गिरफ्तार हुए हैं। कुल चार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने सभी का चालान न्यायालय भेज दिया है।