पटना ग्रामीण: जक्कनपुर थाना क्षेत्र के जीपीओ पुल पर मिला युवक का शव, एफएसएल टीम जांच में जुटी
मंगलवार की सुबह 10:00 बजे पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में मीठापुर सब्जी मंडी के ऊपर GPO पुल पर एक युवक का लावारिस शव मिला। सूचना मिलने पर जक्कनपुर पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश की जा रही है। अब तक पहचान नहीं हो पाई है। हत्या या अन्य कारण की जांच जारी है।