पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय के लिए रवाना, मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की सुबह करीब 10:00 बजे एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से सचिवालय के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय में बाढ़ ग्रसित इलाकों को लेकर बैठक करेंगे। जिसमें जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बैठक में शामिल होंगे।