अन्तर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष्य में माती पुलिस लाइन में वामा सारथी के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि अर्चना सिरोही, अध्यक्षा वामा सारथी की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।