मुंगेर: झूलोना के समीप हुए भीषण सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, मृतक के परिजनों के प्रति प्रकट की संवेदना
Munger, Munger | Feb 22, 2024 बीते दिन लखीसराय-सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग पर झूलोना गांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में मुंगेर के आठ लोगों की मौत एवं पांच लोगों के घायल होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर शोक जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।