बेरमो: बेरमो थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
Bermo, Bokaro | Jun 21, 2026 बेरमो थाना परिसर में रविवार को एक बजे आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की, जिसमें जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। सदस्यों से पर्व के दौरान सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की गई।