हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ
हज़ारीबाग़ विधायक प्रदीप प्रसाद ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया और जागरूकता वाहन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं और किशोरियों का स्वास्थ्य सशक्त परिवार और राष्ट्र की नींव है। कार्यक्रम में डॉ. अनुकरण पूर्ति, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार उपस्तिथ रहें।