बीना: रेलवे इंस्टीट्यूट में चैंपियनशिप का समापन, भूपेश 11 ने हंटर 11 चैंपियनशिप जीती, उम्रदराज खिलाड़ियों का जलवा रहा
Bina, Sagar | May 12, 2026 रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित तीन दिवसीय हंटर 11 40+ टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का समापन बेहद रोमांचक अंदाज में हुआ। 40 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों का जोश, जुनून और अनुभव देखकर दर्शक भी हैरान रह गए।फाइनल मुकाबले में भूपेश 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रुपेश 11 को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अतिथियों ने हंटर 11 की टीमों को शुभकामनाएं दी है।