मड़ियाहू: अज्ञात टोटो से बचने के प्रयास में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के गौरीशंकर बाजार के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे चालक अतुल दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। वह जमालापुर तेलयानी गांव के निवासी हैं और स्कूटी से वाराणसी के बाबतपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर गौरीशंकर बाजार के समीप एक अज्ञात टोटो अचानक सड़क पर चढ़ने लगा।