सांगानेर: जयपुर आमेर रोड स्थित एक प्लाईवुड के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान चंद घंटों में जलकर हुआ राख
जयपुर के आमेर रोड स्थित एक प्लाईवुड गोदाम में गुरुवार देर करीब एक बजे अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही घंटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते वहां रखा प्लाईवुड, लकड़ी और अन्य सामग्री पूरी तरह खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।