आठनेर: केलबेहरा सहित क्षेत्र में आंधी तुफान के साथ हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, संतरे की फ़सल को नुक्सान
Athner, Betul | Jun 12, 2026 आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के केलबेहरा आमढाना सहित क्षेत्र में आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश हो गई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलती तो वहीं किसानों के लिए बारिश खुशीया लेकर आई। बताया जा रहा है कि इस बारिश के बाद किसान बुवाई शुरू करेंगे। मिली जानकारी अनुसार आंधी तुफान से हुई बारिश से संतरे की फ़सल को जबरदस्त नुक्सान हुआ है। किसानों ने सर्वे की मांग की है।